विज्ञापन
Kerala Results 2026 : केरल में LDF vs UDF की तीखी जंग छिड़ी हुई है, BJP भी ताकत आजमा रही है! विकास और बेरोजगारी पर बड़ा फैसला अब गिनती के साथ आने वाला है। पल-पल का लाइव रिजल्ट और रोमांचक विश्लेषण यहीं देखें।

Kerala Results 2026 : केरल में आज मतगणना के साथ नई सरकार की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। सुबह से जारी काउंटिंग में हर राउंड के साथ रुझान बदल रहे हैं जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।
केरल में कांग्रेस नेतृत्व में यूडीएफ गठबंधन की शानदार जीत पर राहुल गांधी ने कहा, "केरलम में मेरे भाइयों और बहनों को सच में निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद। UDF के हर नेता और कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत और अच्छे से चलाए गए कैंपेन के लिए बधाई। जैसा कि मैंने पहले कहा, केरलम में टैलेंट है, केरलम में पोटेंशियल है और अब केरलम में UDF सरकार है जिसका विज़न दोनों का इस्तेमाल करना है। मैं जल्द ही अपने केरलम परिवार से मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं।"
तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने राज्य में 71 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सन्नी जोसेफ, नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन, सांसद शशि थरूर और के. सुरेश, और नेता रमेश चेन्निथला ने जश्न मनाते हुए केक काटा।
चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार वी.पी. अब्दुल रशीद 2812 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF ने राज्य में 71 सीटों का बहुमत आंकड़ा पार कर लिया है।
केरल में लगभग सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। फिलहाल यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वह 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह एलडीएफ के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
केरल में शुरुआती रुझानों में UDF बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है इसके बाद EVM वोटों की काउंटिंग शुरू होगी।
विज्ञापन