Kerala दीक्षा संस्कार समारोह में भोजन करके छात्र और अभिभावक बीमार
Kerala News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:41 AM
Kerala News : पतनमथिट्टा (केरल)। केरल के कीझवईपुर में बप्तिस्मा (दीक्षा संस्कार) में भोजन करने के बाद करीब 100 लोगों के बीमार होने की घटना के महज सप्ताह भर बाद विषाक्त भोजन का एक नया मामला सामने आ गया है। जिले के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजन करने से कुछ छात्र और माता-पिता बीमार हो गए हैं।
Kerala News
कोदुमोन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में कार्यक्रम छह जनवरी को हुआ था, लेकिन विषाक्त भोजन के कारण बच्चों सहित 7-8 लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना रविवार को मिली।
उन्होंने बताया कि पुलिस को नियमित कामकाज के दौरान घटना का पता चला है और उसे अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘हम घटना की जांच कर रहे हैं।’’
उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी पहुंच गए हैं और समारोह में भोजन का प्रबंध करने वाले भोजनालय की जांच कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राज्य में पिछले दो सप्ताह में विभिन्न जिलों से विषाक्त भोजन से तबीयत खराब होने के कई मामले सामने आए हैं। कोट्टायम और कासरगोड जिलों में भी ऐसी घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है।