विज्ञापन
केरलम की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। कांग्रेस नेतृत्व ने लंबे मंथन और कई दौर की बैठकों के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगभग मुहर लगा दी है।

Keralam News : केरलम की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। कांग्रेस नेतृत्व ने लंबे मंथन और कई दौर की बैठकों के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगभग मुहर लगा दी है। गुरुवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस ऐलान से पहले दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। करीब दस साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर गहन विचार-विमर्श चल रहा था। अब माना जा रहा है कि हाईकमान अंतिम फैसला ले चुका है और कुछ ही घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ सकता है। Keralam News
मुख्यमंत्री चयन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच लगातार बैठकें होती रहीं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से चर्चा करने के बाद बुधवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पद के संभावित खतरों और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बातचीत हुई। इसके अगले ही दिन सुबह राहुल गांधी ने कांग्रेस संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल से भी मुलाकात की, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें और तेज हो गईं। Keralam News
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में अजय माकन और मुकुल वासनिक को तिरुवनंतपुरम भेजा गया है। उनके साथ केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी भी मौजूद रहीं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधायक दल की बैठक में सीलबंद लिफाफे के जरिए नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश पहले ही संकेत दे चुके हैं कि हाईकमान चर्चा पूरी कर चुका है और फैसला तैयार है। Keralam News
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन प्रमुख नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें वी. डी. सतीसन, के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला शामिल हैं। केसी वेणुगोपाल को बड़ी संख्या में खेतों का समर्थन मिलने की चर्चा है। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और गांधी परिवार के करीबी होने के कारण उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं वीडी सतीशन को विपक्ष के नेता के तौर पर आक्रामक भूमिका निभाने का फायदा मिल रहा है। Keralam News
विज्ञापन