विज्ञापन
पटना में चर्चित शिक्षक खान सरसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Khan Sir : पटना में चर्चित शिक्षक खान सरसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से दिए गए बयान के आधार पर की गई है। FIR में फैसल खान उर्फ खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी (रेड) की जा रही है। Khan Sir
यह पूरा मामला 2 जून की रात का बताया जा रहा है, जब कोचिंग परिसर के बाहर हंगामे और फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान खान सर के बॉडीगार्ड्स का फायरिंग करते हुए एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो बॉडीगार्ड्स को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर खान सर से पूछताछ भी की जा चुकी है। Khan Sir
विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है। उनका कहना है कि घटना के दौरान मारपीट हो रही थी और पुलिस के पहुंचने में समय लग सकता था, ऐसे में सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड्स ने कार्रवाई की। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हमला हो रहा था तो सुरक्षा में तैनात गार्ड्स क्या करते। उनके अनुसार, यह पूरी कार्रवाई हालात को नियंत्रित करने के लिए की गई थी। Khan Sir
विज्ञापन