विज्ञापन
पटना स्थित चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज एक बार फिर फायर सेफ्टी विभाग की जांच के घेरे में आ गया है। लगातार सामने आ रही सुरक्षा खामियों ने संस्थान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और प्रशासनिक सख्ती अब पहले से अधिक तेज होती दिख रही है।

Khan Sir : पटना स्थित चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज एक बार फिर फायर सेफ्टी विभाग की जांच के घेरे में आ गया है। लगातार सामने आ रही सुरक्षा खामियों ने संस्थान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और प्रशासनिक सख्ती अब पहले से अधिक तेज होती दिख रही है। फायर सेफ्टी विभाग की टीम ने हाल ही में दोबारा निरीक्षण किया, जिसमें इमरजेंसी एग्जिट, फायर अलार्म सिस्टम, स्प्रिंकलर और अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं में कई गंभीर कमियां पाई गईं। इन खामियों को देखते हुए विभाग ने संस्थान को नोटिस जारी करते हुए सुधार के लिए 10 दिनों का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय में सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कि लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद देशभर में फायर सेफ्टी नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है, और शैक्षणिक संस्थानों की विशेष जांच अभियान के तहत समीक्षा की जा रही है। Khan Sir
सूत्रों के अनुसार, यह पिछले 15 दिनों में दूसरी बार है जब फायर विभाग की टीम इस कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची है। इससे पहले 7 जून को की गई जांच में भी कई गंभीर खामियां सामने आई थीं, जिनमें स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म, डिटेक्टर और फायर स्टेयर से जुड़ी कमियां प्रमुख थीं। उस समय संस्थान को इन सभी व्यवस्थाओं को तय मानकों के अनुसार दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था। ताजा निरीक्षण के बाद अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि कुछ सुधार कार्य शुरू जरूर हुए हैं, लेकिन अब भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। उनके अनुसार फायर स्टेयर का निर्माण अधूरा है, जबकि स्प्रिंकलर और डिटेक्टर सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक स्तर पर विकसित नहीं किए गए हैं। इसके अलावा पंप हाउस की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन वह भी विभागीय मानकों पर खरी नहीं उतरती। Khan Sir
जांच में यह भी पाया गया कि आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए पर्याप्त एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स नहीं हैं। साथ ही फायर अलार्म सिस्टम भी प्रभावी ढंग से काम करने की स्थिति में नहीं पाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में बड़ी संख्या में छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, और इसके लिए सभी मानक पूरे करना अनिवार्य है। फायर विभाग ने संस्थान को अंतिम बार 10 दिन का समय दिया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि इस अवधि में सभी खामियां दूर नहीं की गईं, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कोचिंग संस्थानों पर कठोर कदम उठाए जा सकते हैं। Khan Sir
विज्ञापन