विज्ञापन
पटना के चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर उर्फ ‘फैजल खान’ एक गंभीर कानूनी संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर हुई फायरिंग और हिंसा के मामले में पटना पुलिस ने उन्हें नामजद आरोपी बनाया है।

Khan Sir Case : पटना के चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर उर्फ ‘फैजल खान’ एक गंभीर कानूनी संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर हुई फायरिंग और हिंसा के मामले में पटना पुलिस ने उन्हें नामजद आरोपी बनाया है। उन पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराएं दर्ज की गई हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, जबकि उनका कोई स्पष्ट लोकेशन सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, खान सर किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं या फिर कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं कोचिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। Khan Sir Case
पूरा विवाद बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद शुरू हुआ, जब खान सर के कोचिंग संस्थान और प्रतिद्वंद्वी ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच तनाव बढ़ गया। 2 जून की रात खान एकेडमी परिसर के बाहर तोड़फोड़, पथराव और कथित हिंसक झड़प की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्ड हवा में फायरिंग करते दिखाई दिए। वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया और मामले को और गंभीर मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। ताजा स्थिति में कदमकुआं थाना पुलिस ने खान सर उर्फ फैजल खान को भी नामजद आरोपी बनाया है। उनके खिलाफ दर्ज FIR में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। पटना पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर छात्रों को किसी भी तरह के भड़कावे या अफवाहों से दूर रहना चाहिए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Khan Sir Case
फैजल खान, जिन्हें लोग ‘खान सर’ के नाम से जानते हैं, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले छात्रों को पढ़ाते हैं। उनका कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर’ नाम से संचालित होता है। Khan Sir Case
विज्ञापन