Khandva : अवैध संबंधों के शक में भाई-बहन को पेड़ से बांधकर पीटा
Brother and sister were tied to a tree and beaten on suspicion of illegal relations
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:43 AM
खंडवा (मप्र)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अवैध संबंध के संदेह में ग्रामीणों ने 21 वर्षीय एक युवक और उसकी मौसेरी बहन की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिपलोद पुलिस थाना क्षेत्र के बामंदा गांव में तीन अप्रैल को हुई। इसका एक वीडियो सामने आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। उप पुलिस अधीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पति के घर पर न होने से ग्रामीणों ने शक जताया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विवाहिता और उसका मौसेरे भाई पेड़ से बांधे हुए नजर आ रहे हैं। यह युवक गांव में अपनी मौसेरी बहन से मिलने आया था। दोनों चारपाई पर बैठकर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चूंकि महिला का पति घर पर नहीं था, इसलिए कुछ ग्रामीणों ने उनके संबंधों पर संदेह जताया और उन्हें घेर लिया।
अधिकारी ने बताया कि यहां तक कि महिला के पति ने फोन पर पुष्टि की कि युवक उसकी पत्नी का मौसेरा भाई है। इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें प्रेमी-प्रेमिका समझकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में अन्य स्थानीय लोगों ने दोनों को बचा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 294 (अश्लील कृत्य), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।