अनिरुद्धाचार्य के बयान पर खुश्बू पटानी की फटकार – ‘मेरे सामने होते तो मुंह मारना सिखा देती!’
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:26 PM
सोशल मीडिया पर फूटा खुश्बू पाटनी का गुस्सा: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और एक्स-आर्मी ऑफिसर खुश्बू पाटनी ने हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने वीडियो में खुश्बू ने बाबा पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि अनिरुद्धाचार्य जैसे लोग समाज में गलत सोच फैला रहे हैं और ऐसे लोगों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।
अनिरुद्धाचार्य के विवादित कमेंट से मचा बवाल
कुछ दिनों पहले अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लड़कियों को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने लिव-इन रिलेशन में रहने वाली महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस बयान ने सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा कर दिया। इसी बयान से नाराज खुश्बू पाटनी ने बाबा की सोच पर सवाल उठाए और उनके समर्थकों को भी आड़े हाथों लिया।
खुश्बू बोलीं – ‘अगर सामने होता तो सिखा देती सबक’
खुश्बू ने वीडियो में कहा, “ये कहता है लड़के 25 साल की लड़कियों को लाते हैं जो 4-5 जगह मुंह मारकर आती हैं। अगर ये मेरे सामने होता तो मैं इसको समझा देती कि मुंह मारना क्या होता है। ये सब एंटी नेशनलिस्ट हैं। आप लोगों को ऐसे बाबा को सपोर्ट नहीं करना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “सोसाइटी के सारे नामर्द इसे फॉलो करते हैं। लड़कियों पर उंगली उठाने से पहले ये क्यों नहीं बोलता कि लड़के भी लिव-इन में रहते हैं? और लिव-इन में रहना गलत नहीं है।”
बचाई थी एक बच्ची, सोशल मीडिया पर एक्टिव
खुश्बू पाटनी पहले भी अपनी बहादुरी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने एक छोटी बच्ची को बचाया था, जिसे उसके माता-पिता ने कहीं छोड़ दिया था। खुश्बू ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज करवाया। आर्मी छोड़ने के बाद अब वह वेलनेस कोच के रूप में काम करती हैं और सोशल मीडिया पर फिटनेस और मेंटल हेल्थ से जुड़े विषयों पर चर्चा करती रहती हैं।