Kirti Maurya given Exam in Car: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवी की परीक्षा गुरुवार से पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू हुई। इस दौरान एक तस्वीर ट्रेंड कर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में कार में बैठकर उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा (Uttar Pradesh Board Exam) दे रही छात्रा की है।
जौनपुर (JAUNPUR) के केराकत कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 10 वीं की छात्रा ने जिला प्रशासन (District Administration) की अनुमति से कार में बैठकर परीक्षा दी। छात्रा प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल जाते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गई।
ग्राम पेसारा (gram pesara) स्थित श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज (Shri Krishna Bihari Inter College) स्थित परीक्षा केंद्र (examination center) पर कार में परीक्षा दे रही छात्रा कीर्ति मौर्या (Kirti Maurya) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। (Exam in Car)
दसवीं की छात्रा कीर्ति मौर्या (Kirti Maurya) जमालपुर की रहने वाली है। वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। बुधवार को कीर्ति मौर्या अपना प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूटी से श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा (Shri Krishna Bihari Inter College, Pesara) जा रही थी। धर्मापुर के पास एक ऑटो से उसकी टक्कर के बाद वह स्कूटी से सड़क पर गिर गई।
>> यह भी पढ़े:- Notice to Lord Shiva: तहसीलदार ने भेजा भगवान शिव कोर्ट में हाजिर होने की नोटिस
इस हादसे में कीर्ति मौर्या के पैर और हाथ में चोटे लग गई। गुरुवार को वह जिलाधिकारी (District Magistrate) के अनुमति पर परीक्षा केंद्र श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा 4 पहिया वाहन से पहुंची। घायल अवस्था में कीर्ति मौर्या द्वारा परीक्षा दिया जाना क्षेत्र में उसकी प्रशंसा हो रही है।
आपको बता दू कि, जौनपुर में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा के लिए 230 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट (collectorate) परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले के वरष्ठि अधिकारी घूम-घूम कर परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे है। (Exam in Car)
>> यह भी पढ़े:- The Kashmir Files को लेकर आपस में भिड़े ACP के गनर और ड्राइवर, दोनों पर कार्रवाई