Kisan Andolan स्थगित होने पर क्या बोले प्रमुख किसान नेताओं में से एक राकेश टिकैत?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:50 PM
नई दिल्ली. संसद शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) में तीनों कृषि कानून निरस्त (Farm laws Repealed) किए जाने और सरकार द्वारा किसानों की अन्य सभी लंबित मांगों को मान लेने के बाद किसानों ने गुरुवार को अहम फैसले में अपने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया. इस दौरान किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने इसे आंदोलन की विजय बताया और कहा कि हम जीत के साथ अपने गांवों की तरफ जाएंगे.
संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक के बाद अपने फैसले को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए. कॉन्फ्रेंस में सबसे आखिर में किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि हम यह स्पष्ट कर दें कि संयुक्त किसान मोर्चा था, है और रहेगा. जब भी देश में मोर्चा या उससे जुड़े लोग कहीं भी जाएंगे तो उन्हें उसी सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा, क्योंकि पूरा मोर्चा यहां से जा रहा है.
Kisan Andolan : खत्म नहीं स्थगित हुआ है किसान आंदोलन, 11 तारीख से वापस लौटेंगे किसान
उन्होंने आगे कहा कि आगामी 11 दिसंबर से बॉर्डर खाली होना शुरू हो जाएंगे. वैसे तो आज से ही वापसी शुरू हो जाएंगी और बाकी दो-चार दिन में सामान और बाकी तंबू वगैरह हटाने का वक्त लगेगा. इसके बाद सभी बॉर्डर पूरी तरह से खाली हो जाएंगे.
उल्लेखनीय है कि आंदोलित किसानों ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है. हालांकि अभी किसानों की एक और बैठक होगी, जिसमें सरकार के फैसलों की समीक्षा की जाएगी.