Kite Manja Throat Cut : पतंग के मंझे से हुई मौत के बाद दर्ज हुआ मामला
भारत
चेतना मंच
17 Jan 2023 08:04 PM
महाराष्ट्र के ठाणे में पतंग के मंझे से गला कटने के कारण एक 47 वर्षाीयव्यक्ति की मौत का मामला (Kite Manja Throat Cut) देखा गया। जिसमें अब पुलिस ने दुकानदार को इसका दोषी मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि दुकानदार अपनी दुकान में प्रतिबंधित नायलान का मांझा रखता था एवं इसे बेच भी रहा था।
कैसे घटित हुई Kite Manja Throat Cut की यह घटना?
अधिकारीयों ने बताया कि मृत व्यक्ति रविवार की रात को अपनी मोटर बाइक से घर भिवंडी की ओर जा रहा था तभी उसके गले में मांझा आकर फंस गया और गला कटने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गयी। बता दें की जिस मंझे की वजह से व्यक्ति का गला कटा है वह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी दुकानदार इसे रख रहा था एवं लोगों को बेच रहा था।
छापा मारकर पुलिस ने जब्त किया प्रतिबंधित मांझा
घटना (Kite Manja Throat Cut) की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस ने छानबीन शुरू की एवं उस दुकान पर पुलिस के एक दल ने छापा मारा जहाँ उन्हें प्रतिबंधित मांझा रखने की सूचना मिली थी। दुकान से मांझा बरामद होने के बाद पुलिस ने उचित धाराओं के अंतर्गत दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी दुकानदार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है।
माँझे को ज्यादा मज़बूत बनने के कारण अक्सर लोगों के गला कटने की घटनायें (Kite Manja Throat Cut) देखी जाती हैं। जिसमें सर्वाधिक प्रभावी क्षेत्र गुजरात एवं महाराष्ट्र हैं। लोग अक्सर मजबूत मांझा खरीदने के बारे में सोचते हैं जिसके कारण वे पतंग उत्सव का पूरा आनंद ले सकें किन्तु उनका यह उत्सव किसी की जिंदगी को खतरे में डाल सकता है या पूरी तरह से खत्म भी कर सकता है। लोगों को इससे बचने के लिए सड़क पर पतंग उत्सव के दौरान अपने गले को किसी मोटे कपड़े और आँख को चश्मे से कवर करके चलना चाहिए।