Kolkata के पास भीषण आग से सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक
Kolkata news
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:41 PM
Kolkata: कोलकाता के पास न्यू टाउन में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Kolkata News
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह करीब चार बजे गौरांगनगर में धलाई पुल के पास बागजोला नहर के किनारे एक दुकान पर आग की लपटों को देखा।
उन्होंने बताया कि आग जल्द ही इलाके में फैलने लगी और जिसमें कम से कम 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
अधिकारियों ने कहा कि आग में कोई घायल नहीं हुआ। आग पर दमकल की चार गाड़ियों ने काबू पा लिया है।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी है।
Read More-