Kolkata News : बंगाल में भीषण हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 09 की मौत
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:06 AM
Kolkata: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले हुए भीषण सड़क हादसे में 09 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रामपुर हाट में ऑटो और बस अचानक सामने आने से हुआ। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही ऑटो सवार सभी 09 मुसाफिरों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ऑटो सवार सभी मुसाफिर खेत में काम करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा हादसा हुआ। मृतकों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। टक्कर के कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वह बस के नीचे फंस गया। ऑटो और उसमें फंसे यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीरभूम में हुई भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये प्रदान करेंगे। सोम्याबोथी योजना के तहत, प्रत्येक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये दिए जाएंगे।