Kolkata News : एक शाम दुष्यंत कुमार के नाम- दीक्षित दनकौरी के साथ
Kolkata News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:10 AM
Kolkata: कोलकाता की साहित्यिक एवम सांस्कृतिक संस्था 'रचनाकार' के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चौधरी के अनुसार, संस्था के द्वितीय वार्षिक अधिवेशन में हिंदी ग़ज़ल के प्रकाश स्तंभ दुष्यंत कुमार की पुण्य तिथि 30 दिसंबर 2022 को 'पश्चिम बंग बंगला साहित्य अकादमी सभागार', रवींद्र भवन, कोलकाता में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
Kolkata News
इस अवसर पर दोपहर 12 बजे प्रथम सत्र में संस्था की ओर से घोषित 40 रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। शाम 5 बजे दूसरे सत्र में दुष्यंत कुमार के पुत्र आलोक त्यागी की अध्यक्षता में सर्वश्री दीक्षित दनकौरी, भूपेंद्र सिंह' होश', डा विनोद प्रकाश गुप्ता शलभ, विजय स्वर्णकार, नंदलाल रौशन, ज्ञान प्रकाश पांडे का काव्य पाठ होगा।
पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रियदर्शिनी हाकिम (प्रसिद्ध समाज सेविका), विश्वंभर नेवर (निदेशक, ताजा टीवी), श्मृत्युंजय सिंह (डी जी पी पश्चिम बंगाल) पधारेंगे। इस अवसर पर श्रीमती आराधना प्रसाद, सुरेश चंद्र मिश्र (नार्वे) एवम श्री रामनाथ 'बेखबर' की पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा।