Kolkata News : शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने टीएमसी के एक और विधायक को गिरफ्तार कियाशिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने टीएमसी के एक और विधायक को गिरफ्तार किया
TMC MLA Manik Bhattacharya
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:57 AM
Kolkata News :कोलकाता। शिक्षक भर्ती में हुए कथित घोटाले का भूत टीएमसी का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने मंगलवार को टीएमसी के विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी ने यह कार्रवाई माणिक से लंबी पूछताछ के बाद की है। पूरा मामला प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं से संबंधित है।
Kolkata News :
ईडी की टीम ने माणिक भट्टाचार्य से सोमवार दोपहर पूछताछ शुरू की थी। लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग न करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि सीबीआई ने भी इस मामले में 27 सितंबर को टीएमसी विधायक को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए थे।
सीबीआई के समन के बाद विधायक ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद शीर्ष अदालत ने अगले आदेश तक सीबीआई की गिरफ्तारी से उन्हें छूट प्रदान की थी। हालांकि, ताजा गिरफ्तारी ईडी ने की है। इससे पहले ईडी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन उद्योग मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया है।