Kolkata News : पार्थ की करीबी अर्पिता के फ्लैट पर फिर ईडी का छापा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Aug 2022 05:32 PM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Aug 2022 05:32 PM
Kolkata : कोलकाता। बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की मुश्किलें कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच, ईडी ने सोमवार की रात अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया के फ्लैट पर छापेमारी की। ईडी ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एंट्री रजिस्टर भी देखी। जांच-पड़ताल के बाद अधिकारियों ने एंट्री रजिस्टर और माई गेट ऐप का डेटा जब्त कर लिया। बताया जाता है कि ईडी अब अर्पिता मुखर्जी के 11 बैंक खातों को सीज करने की तैयारी कर रही है।
अपार्टमेंट के सचिव अमित चौरसिया ने मीडिया को बताया कि हमने ईडी के अधिकारियों को विजिटर रजिस्टर बुक और माई गेट ऐप का डेटा दे दिया है। टेक्निकल वजहों से सीसीटीवी फुटेज नहीं निकाला जा सका है। उसे सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है।
पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया स्थित इसी फ्लैट में ईडी ने 27 जुलाई को छापेमारी की थी। तक करीब 28 करोड़ रुपये की नकदी मिली थी। 18 घंटे तक चली छापेमारी में ईडी ने 5 किलो सोना भी बरामद किया था। फ्लैट से इतने अधिक पैसे मिलने के बाद अर्पिता ने पहली बार कबूला था कि सभी रकम पार्थ चटर्जी की है।