Kolkata News : नौकरी घोटाला मामले में टीएमसी नेता सायोनी घोष को ईडी का समन
ED summons TMC leader Sayoni Ghosh in job scam case
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:09 AM
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल भर्ती घोटाले में अनियमितताओं को लेकर जारी जांच के सिलसिले में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) की प्रदेश अध्यक्ष सायोनी घोष को समन जारी किया। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि घोष को 30 जून को पूर्वाह्न 11 बजे कोलकाता स्थिति ईडी के कार्यालय में अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
आरोपियों से पूछताछ में कई बार सामने आया सायोनी का नाम
उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान घोष का नाम कई बार सामने आया। हमारे पास इस घोटाले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ कई सौदों में घोष की संलिप्तता के बारे में साक्ष्य मिले हैं। हमने घोष को शुक्रवार को कुछ खास दस्तावेज लाने को कहा है।
पहले हो चुकी है अभिषेक बनर्जी से पूछताछ
इस महीने की शुरुआत में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को इस घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी दोस्त अर्पिता मुखर्जी और शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#KolkataNews #TMC #SayoniGhosh