Kolkata News : शुभेंदु अधिकारी के काफिले की कार से व्यक्ति की मौत
Person killed by Shubhendu Adhikari's convoy car
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:37 AM
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में एक व्यक्ति की भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल एक कार की टक्कर से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने यह दावा किया है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि उक्त वाहन नंदीग्राम के सांसद अधिकारी के काफिले में शामिल था या नहीं। दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात हुई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क को जाम किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद भी काफिला नहीं रुका।
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक शेख इसराफिल एक पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पार कर रहा था, तभी रात करीब साढ़े दस बजे एक कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोगों का दावा है कि यह कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा थी, लेकिन हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं।
अधिकारी या भाजपा के किसी अन्य नेता ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बताया जा रहा है कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।