Kolkata News : डेटिंग ऐप के जरिये ठगने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार
Greater Noida News: Mobile looted to fulfill hobby, four arrested including student
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:09 AM
कोलकाता। डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ठगने के आरोप में कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर इन दोनों लोगों को पकड़ा। युवक ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि वह इस ऐप पर एक महिला से मिला था, जो उसे ब्लैकमेल कर रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो यह ऐप चला रहे थे। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है।