Kolkata News : बंगाल में बच्ची को डांटने पर महिला टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा
भारत
RP Raghuvanshi
25 Jul 2022 08:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
25 Jul 2022 08:11 PM
Kolkata: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां बच्ची को डांटने पर एक महिला टीचर को लोगों ने निर्वस्त्र कर पीटा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस मामले में पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सियासत भी गर्मा गई है।
बाताया जाता है कि बच्ची अल्पसंख्यक समुदाय की है। घटना हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाईस्कूल की बताई जा रही है। यहां छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। जानकारी मिली है कि तीन दिन पहले स्कूल में टीचर ने बच्ची को किसी बात पर डांट दिया था। अगले दिन छात्रा के घर वाले अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल में घुस गए। टीचर से अभद्रता की। विरोध करने पर महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। महिला टीचर के साथ हुई बदसलूकी की वजह से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में पीड़ित महिला टीचर ने कहा कि छात्रा को अनुशासन में रखने के लिए उसके कान खींचकर डांट दिया था। ऐसी घटना मेरे साथ पहले कभी नहीं हुई। मुझे अब डर लग रहा है।
भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने महिला टीचर के साथ अभद्रता और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मजूमदार ने कहा कि मैं भी एक शिक्षक था। कई छात्रों को डांटा भी है। एक शिक्षक के लिए, एक छात्र केवल उनका होता है। यहां शिक्षिका के कान पकड़ते ही हिजाब उतर जाता है। यही हुआ। इतनी मामूली बात से उसके परिवार सहित अन्य दो सौ लोगों ने स्कूल पर अटैक कर दिया। मुझे आश्चर्य है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई दी। पुलिस की मामला दर्ज करने की हिम्मत नहीं हुई। जब लोगों ने विरोध किया और सड़क जाम कर दी, तब जाकर पुलिस एक्टिव हुई।