Lalu and ED : लालू और उनके करीबी अबू दोजाना समेत 15 ठिकानों पर ईडी के छापे
ED raids 15 locations of Lalu and his close ones
भारत
चेतना मंच
10 Mar 2023 04:27 PM
नई दिल्ली। नौकरी के बदले जमीन के मसले पर ईडी एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली से बिहार तक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रहा है। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।
Lalu and ED
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को लैंड फॉर जॉब स्कैम में बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने दिल्ली, बिहार और यूपी में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी। ईडी की टीम ने शुक्रवार को आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के पटना स्थित घर पर भी छापेमारी की।
इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को पटना में राबड़ी देवी के आवास पर उनसे पूछताछ की थी। उसके अगले दिन सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के घर पहुंची थी। यहां सीबीआई ने लालू यादव से कई घंटों तक पूछताछ की थी। लालू यादव अभी दिल्ली में मीसा भारती के घर पर ही रुके हैं।
Lalu and ED
गौरतलब है कि नौकरी के बदले जमीन का कथित घोटाला मामला 14 साल पुराना है। उस वक्त लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी। लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे। सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था। सीबीआई के मुताबिक लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया।
लैंड फॉर जॉब स्कैम के मामले में हाल ही में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव के परिवार को समन जारी किया है। इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को 15 मार्च को अदालत में पेश होना है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।