
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ IRCTC घोटाले में आरोप तय करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लालू यादव और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार और साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला आईआरसीटीसी के एक होटल को बेचने से संबंधित है।वहीं, आरोपियों ने अदालत में खुद को निर्दोष बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया है। कोर्ट ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए CBI को निर्देश दिए हैं। IRCTC Scam