Land Scam : तीन राज्यों में ईडी के छापे, आईएएस अधिकारी भी लपेटे में
ED raids in three states, IAS officers also under wraps
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:50 AM
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन हड़पने के एक मामले में धन शोधन संबंधी जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार सुबह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी का परिसर भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 22 ठिकानों पर छापे
सूत्रों ने बताया कि तीनों राज्यों में कुल 22 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। इनमें झारखंड काडर के आईएएस अधिकारी छवि रंजन के परिसर भी शामिल हैं। रंजन पहले झारखंड की राजधानी रांची में उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ निजी व्यक्तियों और राज्य सरकार के कुछ अन्य अधिकारियों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।