मैराथन में उमड़ा जन सैलाब, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी,बुजुर्गों में भी दिखा जोश
मैराथन का आयोजन किया गया। शिव चौक से शुरू हुई दोड़ को केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जरनल वीके सिंह ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:53 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:53 PM
Ghaziabad News : गाज़ियाबाद के साहिबाबाद, शालीमार गार्डन में रविवार को जन कल्याण समिति द्वारा नेताजी सुभाष चंद बोस की स्मृति में तीसरी मैराथन का आयोजन किया गया। शिव चौक से शुरू हुई दोड़ को केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जरनल वीके सिंह ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में 10 साल से लेकर 70 वर्ष के व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
10 साल से लेकर 70 साल तक के व्यक्तियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम के आयोजक पवन रेड्डी ने बताया कि दौड़ के लिए 500 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन रजिस्टेशन कराया था, जबकि 300 से अधिक रजिस्टेशन ऑफ लाइन भी लिये गए। उन्होंने बताया कि दौड़ शालीमार गार्डन के शिव चौक से शुरू होकर मंगल पांडे चौक, राम मनोहर लोहिया पार्क, राजेंद्र नगर, कान्हा कॉम्प्लेक्स से करण गेट चौकी होते हुए 150 फुट रोड से शिव चौक पर आकर समाप्त हुई। जिसमे हापुड़ के रहने वाले अवनीश चौधरी प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें 11 हजार रुपए का पुरस्कार और ट्राफ़ी देकर सम्मानित किया गया।
हापुड़ के युवक को मिला 11 हजार का प्रथम पुरस्कार
Ghaziabad News
गाज़ियाबाद में आयोजित इस मैराथन में ऋतिक बालियान दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 5100 रुपए का इनाम दिया गया। वही तीसरे स्थान पर मलखान सिंह रहे जिन्हें 2500 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पवन रेड्डी ने बताया कि मैराथन में शामिल होने वाले सभी धावक को संस्था की ओर से फ्री टीशर्ट दी गई। वहीं, नारायणा हेल्थ की ओर से कार्यक्रम में आने वाले सभी धावकों और पुलिस प्रशासन को हॉट बोतल उपहार में दी गई। इस मोके पर संस्था के अध्यक्ष अशोक पटवाल, पूर्व पार्षद सुनीता रेड्डी, सरदार सिंह भाटी, मनोज अधिकारी, अनिल कुमार, केशव अरोड़ा, संजय कोटनाला, मृत्तुंजय प्रताप सिंह, अरविंद बालियान, दरबान सिंह नेगी, कालीचरण पहलवान, राजिंदर सिंह रावत कुलदीप कसाना, भूपिंदर रावत, राजकुमार चंदेला आदि सदस्य मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।