विज्ञापन
Top headlines today; चेतना मंच लाइव ब्लॉग। सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। सभी प्रमुख खबरें एक जगह।

Latest News Update: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :-
राम मंदिर चढ़ावे की चोरी की जांच एसआईटी से कराने की मांग
राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीएम योगी से से सीधे अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की जांच एक SIT यानी विशेष जांच दल से करवाई जाए। ट्रंस्ट ने मांग की है कि एक निरपेक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो उसे बख्शा न जाए।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ अगले आर्मी चीफ
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। वे 31वें आर्मी चीफ होंगे। सेठ अभी उप सेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत हैं। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल जून 2026 तक है। उन्होंने 30 जून 2024 को आर्मी चीफ का पद संभाला था। नेशनल डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र और आर्म्ड कॉर्प्स के अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल सेठ के पास लगभग चार दशकों की शानदार सेवा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग ऑपरेशनल और संस्थागत क्षेत्रों में कमांड, स्टाफ और रणनीतिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
पीएम मोदी के फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर AAP ने क्या कहा?
दिल्ली : PM मोदी के फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "देखिए, प्रधानमंत्री देश से ज़्यादा समय विदेश में बिताते हैं। वे फ्रांस, जर्मनी, पाकिस्तान या इटली जा रहे हैं, इससे हमें कोई मतलब नहीं है। हमें इस बात से फ़र्क पड़ता है कि... जब आप विदेश जाते हैं, तो भारत के लिए क्या उपलब्धियां लेकर आते हैं? भारत को तो बस एक ही उपलब्धि दिखती है—आप फ़ोटो खिंचवाने के मौके ढूंढते हैं और शिष्टाचार की बातें करके लौट आते हैं, जबकि बार-बार भारत के आत्म-सम्मान और गरिमा से समझौता करते हैं। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? हमारे तीन नागरिक मारे गए। वे अमेरिका की कार्रवाई के कारण मारे गए। इसके अलावा, तीन दिनों के भीतर तीन जहाज़ों पर हमले हुए। वे जहाज़ खड़े हुए थे और किसी भी प्रतिबंध या पाबंदी का उल्लंघन नहीं कर रहे थे। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री को, जो 144 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस तरह कायरतापूर्ण व्यवहार करते हुए नहीं देख सकते।"
भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट का एक्सीडेंट हो गया है। IAF अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, दुर्घटना स्थल पर आग बुझाने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन