
Latest Government Jobs 2022 : सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें। वर्तमान में विभिन्न सरकारी विभागों में कई पदों पर भर्तियां (Sarkari Naukri 2022) शुरू हैं। जिनके लिए 10वीं, 12वीं पास (12th pass govt jobs) से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवार पदों के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि अप्लाई करने से पहले संबंधित भर्ती की अधिसूचना जरूर चेक करें।
Rajasthan RSMSSB Recruitment 2022 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 9 मार्च 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
JK Police Constable Recruitment 2022 जम्मू कश्मीर पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। जिनके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in पर जाकर 2 अप्रैल 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
DU Recruitment 2022 दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। जिनके लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाकर 20 मार्च 2022 तक आवेदन किया जा सकता है। डिटेल देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
CISF Head Constable Recruitment 2022 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, CISF ने हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रही है। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर 31 मार्च 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।