विज्ञापन
Top Headlines Today : चेतना मंच लाइव ब्लॉग। सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। सभी प्रमुख खबरें एक जगह।

Latest News Update: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :-
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान
TMC में बंटवारे पर पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "सबसे पहले, मैं आसनसोल और पश्चिम बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार, सम्मान और समर्थन दिया और बार-बार मेरी जीत पक्की की। मैं पहली बार दीदी (ममता बनर्जी) के बुलावे और उनके कहने पर आसनसोल आया था। वहां अपने पहले ही चुनाव में, मैंने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की; यह उस समय देश का पहला उपचुनाव था। बाद में, मैं दूसरी बार भी बड़े अंतर से जीता। इसलिए, मैं खास तौर पर ममता जी, तृणमूल कांग्रेस और सबसे बढ़कर आसनसोल और पश्चिम बंगाल के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने बंगाल में हमेशा सभी के लिए काम किया है, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों या उन्होंने मुझे वोट दिया हो या नहीं। मैं अपनी जिम्मेदारियों को समझता हूं और उन्हें पूरा करता रहूंगा।"
सिन्हा ने कहा, "जब 2019 में पटना का चुनाव हारने के बाद मैं मुश्किल दौर से गुज़र रहा था, तो बहुत कम लोग मेरे साथ खड़े थे। ममता बनर्जी उन कुछ लोगों में से थीं जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मेरा हौसला बढ़ाया।" उन्होंने कहा, "मैं साफ़ तौर पर कहना चाहता हूँ कि मुश्किल समय में ममता जी मेरे साथ खड़ी थीं, और आज, जब वे मुश्किल दौर से गुज़र रही हैं, तो मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता। ईश्वर की कृपा से मैं तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न - 'जोड़ा फूल' - पर एक बार नहीं, बल्कि दो बार चुना गया हूँ। इसलिए, ममता जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य और ज़िम्मेदारी है... मेरा सिद्धांत बिल्कुल साफ़ है: जब मुश्किल समय में ममता जी मेरे साथ खड़ी थीं, तो अब इस घड़ी में उनके साथ खड़ा रहना मेरा फ़र्ज़ है।"
ममता बनर्जी को एक और झटका
टीएमसी का बुरा वक्त जारी है।सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। सुष्मिता से पहले सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी और राज्यसभा, दोनों से इस्तीफ़ा दे दिया था।
एनसीआर में मौसम ने ली करवट
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार को तेज गर्मी से राहत मिली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह से ही एनसीआर में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। अगले 2 घंटों में पूरी दिल्ली और NCR में धूल भरी आंधी के आसार हैं। उसके बाद गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बहुत संभावना है. तापमान में इससे गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन