
Lawrence Bishnoi : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस हत्याकांड में लॉरेंस का हाथ है या नहीं इसको लेकर मुंबई पुलसि जांच-पड़ताल कर रही है। बाबा सिद्दीकी की मौत की वजह सलमान खान से दोस्ती भी बताई जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में एक पार्टी का अजीबो गरीब बयान सामने से सियासी हलचल तेज हो गई है।