Leena Naagwanshi Suicide : छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं 22 वर्षीय लीना, क्रिसमस के दिन शेयर किया था वीडियो
भारत
चेतना मंच
28 Dec 2022 05:18 PM
टीवी एवं सिनेमा इंडस्ट्री के लोग अभी तक तुनीषा शर्मा की मौत से उबर नहीं पाये थे कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फलुएन्सर Leena Naagwanshi Suicide केस ने लोगों को दोबारा शोक में डाल दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हाल ही में क्रिसमस के मौके पर अपना एक वीडियो भी साझा किया था। उनके सुसाइड से परिवार समेत उनके फॉलोवर्स को गहरा सदमा लगा है। हालांकि अभी तक उनके सुसाइड करने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
22 साल की लीना अपने वीडियो और रील्स के माध्यम से लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो गयीं थीं और इससे पहले वे एक टिकटॉकर भी रह चुकी थीं। उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बना रखा था जिसपर वे काफ़ी वीडियो बना कर पोस्ट किया करती थीं।
कब की है यह Leena Naagwanshi Suicide की घटना?
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार यह घटना (Leena Naagwanshi Suicide) 26 दिसंबर की दोपहर की है। बताया जा रहा है कि लीना की माँ 26 तारीख़ को बाजार गयीं हुईं थीं और लीना घर पर अकेली थी। जब लीना की माँ बाजार से लौटी तो उन्होंने देखा कि लीना अपने कमरे में नहीं थीं। वे उन्हें ढूंढ़ते हुए जब छत पर बने कमरे में पहुंची तो उन्होंने कमरा अंदर से बंद पाया। लीना की माँ ने उन्हें कई अवाजें दीं पर कोई जवाब न मिलने पर जब कुछ लोगों की मदद से किसी तरह छत का दरवाजा खोला गया तो वहाँ लीना का शव प्राप्त हुआ।
लीना मात्र 22 वर्ष की थीं और वे बी कॉम थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थीं। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिली है कि अभी तक सुसाइड की कोई वजह सामने नहीं आ सकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स के बाद ही Leena Naagwanshi Suicide केस के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।