Noida News: नोएडा के बाल संऱक्षण गृह में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
भारत
चेतना मंच
13 Jan 2022 05:00 PM
Noida News : नोएडा । उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Uttar Pradesh State Legal Services Authority) द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के दिशा-निर्देशन में जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में बाल संऱक्षण गृह, गौतमबुद्घनगर में वीडियों कान्फे्रंसिंग के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान बाल सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक धर्मेन्द्र मौर्य द्वारा आज की तिथि पर कुल 123 बाल आपचारी निरुद्ध होने की जानकारी दी गयी, जिसमें से 62 बाल आपचारी गौतमबुद्वनगर के निरुद्ध है। बाल-आपचारियों के रहन-सहन व खान-पान आदि के बारे में पूछताछ किया गया तो बाल आपचारियों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गयी। शिविर में 04 बाल आपचारियों के पास अधिवक्ता न होने की सूचना प्राप्त होने पर अधीक्षक, बाल सम्प्रेक्षण गृह को पत्राचार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बाल सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक द्वारा बताया गया कि 15 से 18 वर्ष के बीच बालकों की कुल संख्या 92 बताया गया तथा उनके टीकाकरण हेतु प्रशासन से पत्राचार किये जाने के बाबत जानकारी दी गयी। अधीक्षक द्वारा यह जानकारी दी गयी कि पिछले सप्ताह बाल सम्प्रेक्षण गृह में कार्यरत कर्मचारीगण व निरुद्ध बाल-आपचारीगण का कोविड-19 संबंधी आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें सभी निगेटिव पाये गये है।
शिविर में जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर के साथ धर्मेन्द्र मौर्य, अधीक्षक, बाल सम्प्रेक्षण गृह व अन्य स्टाफ तथा बाल अपचारीगण उपस्थित रहे।