
Virgo Horoscope 2022 : वर्ष 2021 अब समाप्ति की ओर है। पंद्रह दिन बाद हम सभी नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। 2020 की भांति 2021 में भी कोरोना का प्रकोप रहा। बहुत से लोग वर्ष 2021 को भी अपने लिए अनलकी मानते हैं। अब 2022 को लेकर ही आशाएं व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे में हमारे ज्योतिषाचार्यों की टीम ने वर्ष 2022 को लेकर सभी राशि के जातकों का भविष्यफल तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।
वार्षिक राशिफल तुला राशि/ Astrology 2022 Predictions/Libra Horoscope 2022
वर्ष 2022 की शुरुआत में मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे, यह आपकी राशि का तीसरा भाव है। यह भाव छोटे भाई-बहनों का भाव होता है और मंगल का इस भाव में उपस्थित होना, उन्हें स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है। मंगल की ये स्थिति आपको धन लाभ के योग भी बना रही है, इस दौरान बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल रहेंगे।
इसके साथ ही इस साल आप मनचाही वेतन वृद्धि प्राप्त कर सकेंगे। 26 फरवरी के बाद छात्रों को शिक्षा में उचित परिणाम मिलने की संभावना बनेगी। मंगल ग्रह आपकी प्रेम जीवन को बेहतर करने वाला है। आपके और प्रेमी के बीच हर विवाद खत्म होगा और आप आत्मविश्वास बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस साल आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। कर्ज को चुकाने में सक्षम होंगे। अप्रैल 2022 के बाद बृहस्पति का गोचर मीन राशि में होगा अससे आपकी कुंडली का चुनौतियों, बाधाओं और रोगों का भाव प्रभावित होगा। राशि के सप्तम भाव में राहु आपके वैवाहिक जीवन में समस्याओं का कारण बनेगा। राहु की स्थिति आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि करेगी, लेकिन बृहस्पति की शुभ कृपा छात्रों के जीवन में खुशियों के समाचार लाएगी।
2022 में शनि भी आपसे खूब मेहनत करवाने वाले हैं। मेहनत और स्मार्ट वर्क दोनों जारी रखें। शनि की स्थिति पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बनेगी। 2022 के अंतिम दो माह (नवंबर और दिसंबर) रोमांस के लिए सबसे उत्तम रहेंगे। मंगल इस दौरान आपके अष्टम और नवम भाव में गोचर करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप प्रेमी संग विवाह में बंध सकते हैं। वैवाहिक जातकों के लिए शुरूआती समय संघर्षपूर्ण रहेगा। जनवरी से लेकर अप्रैल तक जीवनसाथी का सहयोग और ससुराल पक्ष से कोई उपहार प्राप्त कर सकेंगे। मई और जून के बीच ग्रहों की स्थिति आपके और जीवनसाथी के बीच विवाद को जन्म देगी।