
Linda Yacarino: Who is Linda Yacarino, who is going to become the new boss of Twitter[/caption]
डिजिटल विज्ञापन में महारत रखती हैं लिंडा
लिंडा के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे साल 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल कंपनी के साथ काम कर रही हैं। कंपनी में उनकी वर्तमान भूमिका वैश्विक विज्ञापन और साझेदारी विभाग की अध्यक्ष बताई गई है। इससे पहले, उन्होंने कंपनी के केबल एंटरटेनमेंट और डिजिटल विज्ञापन बिक्री विभाग में भी कार्य किया था। इससे पहले लिंडा याकारिनो ने टर्नर कंपनी में 19 वर्षों तक काम किया था। यहां भी उन्होंने विज्ञापन बिक्री, विपणन और अधिग्रहण विभाग में कार्यकारी उपाध्यक्ष यानी सीओओ विज्ञापन के रूप में काम किया था।
पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
लिंडा पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रही हैं, जिन्होंने उदार कला यानी Liberal Arts और दूरसंचार में पढ़ाई की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, याकारिनो विज्ञापन की प्रभावशीलता को मापने के लिए बेहतर तरीके खोजने की समर्थक रही है।
दोस्तों से जताई थी ट्विटर का सीईओ बनने की इच्छा
एक बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार याकारिनो ने पिछले दिनों अपने दोस्तों से कहा था कि वह ट्विटर की सीईओ बनना चाहती है, जिसे अब मस्क जल्द ही पूरा कर सकते हैं। मस्क की समर्थक रही लिंडा ने कहा कि मस्क को अपनी कंपनी को बेहतर करने के लिए उन्हें समय देने की जरूरत है।
अक्टूबर में मस्क ने खरीदी थी कंपनी
एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया था, जिसके बाद अग्रेसिव तरीके से उन्होंने कई बदलाव किए. ट्विटर के कर्मचारियों को निकालने से लेकर एलन मस्क ने ब्लू बैज टिक के लिए पैसे लेने आदि बदलाव किया है। उन्होंने एक सर्वे के बाद वादा किया था कि वे जल्द ही ट्विटर प्रमुख का पद छोड़ देंगे।