विज्ञापन
Top Headlines Today : चेतना मंच के ब्लॉग पर सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Breaking Daily Updates: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह : Breaking Daily Updates
उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज राजधानी लखनऊ में पूरे राजकीय और पारिवारिक श्रद्धा माहौल के बीच किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गोमती नदी किनारे स्थित भैंसाकुंड घाट ले जाया जाएगा, जहां अंतिम विदाई दी जाएगी। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने साझा की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में NDRF के महानिदेशक पीयूष आनंद ने बल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि अब तक NDRF ने देशभर में 12,000 से अधिक बचाव और राहत अभियान सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। इन अभियानों के दौरान टीम ने लगभग 1.5 लाख लोगों की जान बचाकर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय मिसाल कायम की है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2025 में ही NDRF ने 1400 से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशनों को अंजाम दिया है। Breaking Daily Updates
बिश्केक (किर्गिज़ गणराज्य) में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सुरक्षा परिषदों के सचिवों की बैठक के दौरान भारत और ईरान के बीच अहम कूटनीतिक बातचीत देखने को मिली। भारतीय दूतावास के अनुसार, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पवन कपूर ने इस दौरान ईरान के अपने समकक्ष अली बाघेरी कानी से मुलाकात की, जो ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप प्रमुख हैं। इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामरिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। Breaking Daily Updates
विज्ञापन