विज्ञापन
Top Headlines Today : चेतना मंच के ब्लॉग पर सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Breaking Daily Updates: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर प्रतीक की पत्नी और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की. उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेॉ।
अखिलेश यादव भाई के पार्थिव शरीर को देख हुए भावुक
अखिलेश यादव प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर के पास पहुंच कर भावुक दिखे। छोटे भाई को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आया। वे अपने भाई के पार्थिव शरीर को देखकर बेहद भावुक हो गए और आंसू नहीं रोक पाए। डिंपल यादव और अपर्णा यादव समेत परिवार के सभी सदस्य इस समय गहरे सदमे में हैं। लखनऊ स्थित आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और भारी संख्या में समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया।
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर लाया गया आवास पर
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के बाद उनके आवास पर लाया गया। उनकी पत्नी भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट भी आवास पर पहुंच गई हैं।
दिल्ली का 'मिस्ट्री मैन' गिरफ्तार
पुलिस दिल्ली के मिस्ट्री मैन को गिरफ्तार कर लिया है। ये शख्स कथित तौर पर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम और पीतमपुरा इलाके में रहने वालों को लूटने के लिए AC और RO मैकेनिक होने का नाटक करता था। इसके हाथ में एक दराती होती था। आरोपी की पहचान अजय बग्गा के रूप में हुई है।
सोशल मीडिया पर उसके घूमने का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग इसे मिस्ट्री मेन बुलाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि इलाके में उसकी हरकतों के बारे में कई इनपुट मिलने के बाद, डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (उत्तर) आकांक्षा यादव की देखरेख में संदिग्ध का पता लगाने के लिए टीमें तैनात की गई थीं।
CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित
सीबीएसई ने 12वीं के परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 85% से ज़्यादा छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए; पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट। 88% से ज्यादा लड़कियां और 82% लड़के बोर्ड परीक्षा में पास हुए। 1.63 लाख से ज़्यादा छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी मिली जो पिछले साल के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत ज़्यादा है।
रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के विकल्प मौजूद हैं। स्टूडेंट्स सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और उमंग ऐप web.umang.gov.in पर CBSE Class 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा SMS और IVRS पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मौजूद है।
जेवर एयरपोर्ट के लिए एयरलाइंस ने घटाए टिकट के दाम, विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्या कहा?
जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो और अकासा एयर ने कई प्रमुख शहरों के लिए टिकट किराए में कटौती कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो कुछ रूट्स पर नोएडा एयरपोर्ट से मिलने वाला किराया अब दिल्ली एयरपोर्ट से भी कम हो गया है।
जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, “एक कहावत है: ‘देर आए, दुरुस्त आए’। जैसा कि आप सभी जानते हैं, 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होने वाली उड़ानों का किराया दिल्ली की तुलना में काफी ज़्यादा तय किया गया था। जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैंने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया, और मीडिया में मेरे दोस्तों ने भी इसे उजागर करने में बहुत मदद की। नतीजतन, दोनों एयरलाइंस—IndiGo और Akasa—को पीछे हटना पड़ा। अब उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से हवाई किराया काफी कम कर दिया है, चाहे वह बेंगलुरु के लिए हो या लखनऊ के लिए। मैं इस फैसले के लिए उनकी सराहना करना चाहूंगा और एक बार फिर उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्हें मैंने पत्र लिखे थे और जिन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया।”
प्रतीक को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी - दोस्त सुमित ने कहा
लखनऊ : प्रतीक यादव के दोस्त सुमित ने कहा, "उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। मैं उनका दोस्त हूं, और हम साथ में जिम जाया करते थे।" समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।
प्रतीक निधन पर अखिलेश यादव का बयान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। वह अब हमारे बीच नहीं रहे; यह बहुत दुख की बात है। बचपन से ही वह अपनी सेहत और शारीरिक तंदुरुस्ती को लेकर बहुत सचेत रहते थे, और उनका सपना था कि वह जीवन में आगे बढ़ें और कोई सार्थक योगदान दें। ज़ाहिर है, हम कानून के मुताबिक ही आगे बढ़ेंगे—कानूनी प्रावधानों में जो भी निर्देश होंगे, और परिवार के सदस्य जो भी चाहेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने और अपने कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान देने की सलाह दी थी। कभी-कभी कारोबार में होने वाले नुकसान की वजह से लोग गहरे सदमे में चले जाते हैं। वह अब हमारे साथ नहीं हैं; हमारे पास जो भी कानूनी रास्ते उपलब्ध होंगे, हम उन्हें अपनाएंगे..."
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है। प्रतीक बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक तबीयत खराब होने की वजह से प्रतीक यादव को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल लाया गया था। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता का निधन साल 2022 में हुआ था। प्रतीक बिजनेसमैन और फिटनेस फ्रीक थे। अपर्णा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन