विज्ञापन
Top Headlines Today : चेतना मंच के ब्लॉग पर सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Breaking Daily Updates: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :
कांग्रेस ने बताया क्यों दिया TVK को समर्थन
पुडुचेरी: तमिलनाडु में TVK को कांग्रेस के समर्थन पर कर्नाटक के डिप्टी CM डी.के. शिवकुमार ने कहा, "मेरी पार्टी ने जो भी फ़ैसला लिया है, वह बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए लिया है; हमारा एकमात्र मकसद यही है। आखिरकार, हम चाहते हैं कि धर्मनिरपेक्ष ताकतें सत्ता में रहें..."
पुडुचेरी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर शिवकुमार ने कहा, "हम भविष्य में राजनीतिक स्थिति को फिर से मज़बूत करेंगे। हम जानते हैं कि कुछ फ़ैसले देर से लिए गए हैं। निश्चित रूप से, पार्टी के हित में हम स्थिति को सुधारेंगे और भविष्य में एक सही राजनीतिक रणनीति तैयार करेंगे।"
इलेक्शन माफिया का मुकाबला करना होगा : अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हम सब लोगों को मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया का मुकाबला करना होगा। जिन्हें लोकतंत्र बचाना है, संविधान बचाना है, संवैधानिक संस्थाओं को बचाना है, उन सब को मिलकर काम करना होगा।"
विजय के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में चेट्टिकुलम के पास एक गांव के रहने वाले इसक्कियप्पन (47) ने आज आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने यह कदम पार्टी चीफ और अभिनेता विजय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अनिश्चितता के कारण उठाया।
इसक्कियप्पन टीवीके (TVK) पार्टी की वल्लियूर यूनियन के वॉलंटियर्स विंग के डिप्टी सेक्रेटरी हैं। उन्हें 30% जलन के घाव आए हैं। उन्हें असरिपल्लम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज आईसीयू में जल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तमिलनाडु चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। विजय की पार्टी 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम ने विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है, लेकिन अभी भी वह बहुमत के आंकड़े से दूर है। राज्यपाल चाहते हैं कि विजय 118 विधायकों के समर्थन के साथ उनके पास सरकार बनाने का दावा करें। विजय के के समर्थन के लिए वीसीके ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। स्थिति पेचीदा बनी हुई है।
माखनलाल सरकार कौन हैं
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान माखनलाल सरकार की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पैर छुए और उनके सम्मान में एक लंबी पोस्ट लिखी।
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आज, जब पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार शपथ ले रही है, तो हम सभी के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और उनके राष्ट्र, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के लिए अमूल्य योगदान को याद करना स्वाभाविक है। उनके विज़न को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, मुझे माखनलाल सरकार जी से मिलने का अवसर मिला। एक कट्टर राष्ट्रवादी के तौर पर, उन्होंने डॉ. मुखर्जी के साथ काम किया और उनके साथ रहते हुए जम्मू-कश्मीर में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्होंने अपना जीवन हमारी पार्टी को समर्पित कर दिया, पूरे पश्चिम बंगाल में इसका आधार बढ़ाया और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। हम बीजेपी में इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि हमारे पास ऐसी प्रेरणादायक हस्तियां हैं, जिन्होंने लोगों के बीच रहकर काम किया और हमारी पार्टी को मज़बूत बनाया।"
कौन बने मंत्री
भाजपा विधायक दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक निशीथ प्रमाणिक ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू भी बने मंत्री।
अधिकारी बने सीएम
शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ, वह बंगाल में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे।
गुरदेव को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी पहुंचे ब्रिग्रेड परेड ग्राउंड
शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेंगे। वह और पीएम मोदी ब्रिग्रेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट
शुभेंदु अधिकारी ने पोस्ट किया, "सचमुच, पश्चिम बंगाल के लिए यह एक ऐतिहासिक भोर है। 'सिटी ऑफ़ जॉय' में दूरदर्शी नेता, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है। आज, जब हम आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे हैं, तो हम अपने राष्ट्र निर्माताओं के सपनों को साकार करने जा रहे हैं। आज दशकों के कुशासन का अंत हो रहा है और विकास, शांति तथा समृद्धि के 'डबल इंजन' वाले युग की शुरुआत हो रही है। 'सोनार बांग्ला' का युग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। स्वागत है, प्रधानमंत्री जी।"
15 सालों के अत्याचारों का अंत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा, "मुझे बंगाल और वहां की बेटियों के लिए बहुत खुशी है, जिन्होंने 15 सालों तक अत्याचार सहे। आज का दिन बंगाल के लिए है, जहां अब विकास और आस्था होगी। सुभेंदु अधिकारी की सरकार में अब बंगाल से भ्रष्टाचार और अत्याचार खत्म हो गए हैं।"
शुभेंदु अधिकारी लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ
शुभेंदु अधिकारी अब से थोड़ी देर बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को हुई विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इसके बाद शुक्रवार शाम उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। ये राज्य में पहली बीजेपी सरकार होगी। यह बंगाल में भाजपा की पहली सरकार बनेगी।
शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री, बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
चार मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 80 विधानसभा सीटों पर ही जीत मिली। इसी के साथ राज्य में टीएमसी का 15 सालों से चले आ रहे शासन का भी अंत हो गया।
विज्ञापन