Lockdown in World- ओमिक्रॉन से सहमी दुनिया, जाने पूरे विश्व का हाल
पूरे विश्व में ओमिक्रॉन (PC-Economic and Political)
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:31 PM
Lockdown in World- पूरे विश्व में कोरोना का नया वेरिएंट (New Variant of Corona) ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी से अपने पांव पसार रहा है। अगर पिछले 1 हफ्ते की बात की जाए तो पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण के मामले में लगभग 11% की वृद्धि देखी गई है। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट अब तक विश्व के 108 देशों में फैल चुका है। कोरोना के डेल्टा वैरीअंट (Delta Variant) के मुकाबले ओमिक्रॉन वैरीअंट (Omicron Variant) लगभग 5 गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वैरीअंट को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। अब तक इस वायरस ने विश्व के कई देशों को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया है जिसकी वजह से वहां की स्थिति नाजुक हो गई है। इस वायरस के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए कई देशों में आंशिक तथा कई देशों में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है।
जानते हैं भारत समेत कई अन्य देशों में क्या है संक्रमण से जुड़ा हाल-
यूरोपीय देशों में यह वायरस पूरी तरह से फैल गया है। बात करें ब्रिटेन (Britain) की तो यह एक ऐसा देश है जहां पर ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला है। इसके बावजूद यहां के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने स्कूल और ऑफिस खोले रखने का फैसला लिया है।
कनाडा (Canada) देश में ओमिक्रॉन बहुत ही विकराल रूप धारण कर चुका है। यही वजह है कि यहां पर सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है जिसके चलते स्कूल व अन्य आउटडोर एक्टिविटीज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन के नियमों के सख्त पालन के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं, जिसके तहत यदि कोई लॉकडाउन के नियमों को तोड़ता है तो उसे बड़ा जुर्माना भरना पड़ेगा।
अमेरिका (America) देश में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है। देश के कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है, जबकि कई राज्य अभी भी खुले हुए हैं। कोरोना के आंकड़ों की बात की जाए तो अमेरिका (Corona Cases In America) में अब तक 10 लाख से भी अधिक केसेज सामने आ चुके हैं।
दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन (China) में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर देखने को मिल रहा है। बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए चीन के तीन बड़े शहरों में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं कई अन्य शहरों में आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है।
क्या है भारत का हाल -
भारत देश में भी कोरोना के केसेस (Corona Cases in India) में तेजी से उछाल देखने को मिल रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। स्कूलो को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही निजी संस्थानों को वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दे दिया गया है। यह वायरस देश के कई राज्यों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, जिसके चलते कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है।
Covid 19 Guidelines: कोरोना मरीज होम आइसोलेशन के लिए अपनाएं ये नियम
क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का आंकड़ा-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़े के मुताबिक जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में पूरे विश्व में ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के 70 लाख नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि संक्रमण दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ों को मद्देनजर रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने सभी देशों को अपनी स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की चेतावनी दी है।
WHO वैज्ञानिक का दावा- Omicron वेरिएंट पर अब भी प्रभावी हैं वैक्सीन