Lok Sabha by-Election : आजमगढ़ व रामपुर सीट पर वोटिंग
भारत
चेतना मंच
23 Jun 2022 07:53 PM
सुबह 11 बजे तक आजमगढ़ में 19.84 और रामपुर में 18.81 प्रतिशत मतदान
Azamgarh / Rampur: आजमगढ़ /रामपुर (एजेंसी)। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में आज उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। रामपुर में 6 और आजमगढ़ में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 11 बजे तक आजमगढ़ में 19.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं रामपुर में 18.81 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने वोट डाला। इन दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठïा दांव पर लगी है। वहीं भाजपा भी इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
आजमगढ़ जिले में अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 9.21 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभावार देखा जाए तो गोपालपुर के मतदाता सबसे जागरूक दिखे, वहां 10.1 मतदान प्रतिशत रहा। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान करने के लिए महिला, बुजुर्ग, युवा सभी लोग घर से मतदान के लिए निकल गए। वोटिंग की शुरुआत में मतदाताओं में उत्साह कम दिखा। सुबह नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत मात्र 9.21 प्रतिशत रहा। गोपालपुर विधानसभा में सुबह नौ बजे तक 10.1 प्रतिशत, सगड़ी में 9.8, मुबारकपुर में 8.5, आजमगढ़ में 9.5 और मेहनगर में 8.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
रामपुर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। जिले के सभी 1123 मतदान केंद्रों के 2058 बूथों पर मतदान चल रहा है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद रामपुर में उपचुनाव हो रहा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दनियापुर बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास और सुशासन के लिए मतदान कर रही है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने भी मतदान किया। चुनाव मैदान में कुल 6 प्रत्याशी हैं।
आजमगढ़ में मतदान शुरू होते ही डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य बूथों का निरीक्षण करने निकल पड़े। सबसे पहले उनका काफिला सर्फुद्दीनपुर बूथ पर पहुंचा। इस दौरान डीएम और एसपी ने लोगों से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सर्फुद्दीनपुर बूथ पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच मारपीट हो गई थी। जिसे देखते हुए इस बूथ को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद नजर आ रहा है। इसलिए गुरुवारा को मतदान शुरू होते ही डीएम और एसपी ने सबसे पहले इसी बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों ने निर्भिक होकर मतदान करने अपील की। एसपी ने चुनाव के दौरान सुरक्षा की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला।
अखिलेश ने लिखा-हर नारी, किसान, नौजवान आगे बढ़कर करें मतदान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से मतदान करने के लिए अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-हर नारी, किसान, नौजवान आगे बढ़कर करें मतदान।।
आजमगढ़ सदर संसदीय सीट के रानी की सराय क्षेत्र के बूथों पर भीड़ नजर नहीं आई। इक्का दुक्का लोग ही मतदान के लिए पहुंचते नजर आए। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखने के मिल रहा है। बूथों पर सीएपीएफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं।
मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। 18 लाख 38 हजार 930 मतदाता कुल 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज हो रहा है। इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 1149 मतदान केंद्रों पर जिले के 1838930 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या नौ लाख 70 हजार 935 और महिला मतदाताओं की कुल संख्या आठ लाख 67 हजार 968 है।