कांग्रेस के जाट नेता के बिगड़े बोल, हेमा मालिनी की कर दी बेइज्जती
UP News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
Lok Sabha Election 2024 :कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे जाट नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बिगड़े हुए बोल सामने आए हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की एक जनसभा में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने फिल्म स्टार तथा सांसद हेमा मालिनी को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी कर डाली है। रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा के जाट समाज से आते हैं। हेमा मालिनी पर की गई रणदीप सिंह सुरजेवाला की अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां आप खुद ही सुन लीजिए कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला क्या बोल रहे हैं।
https://twitter.com/amitmalviya/status/1775550307705262284?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1775550307705262284%7Ctwgr%5Ee505ae9002f2926717c9626d5b8baeda75bb7b5e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Fnational%2Fcontroversial-comment-on-hema-malini-randeep-surjewalas-video-going-viral-3201158
हेमा मालिनी क्या बोली
रणदीप सिंह सुरजेवाला के बिगड़े हुए बल पर फिल्म स्टार तथा सांसद हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया भी आ गई है। हेमा मालिनी से जब रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने सेवा के काम में लगी हुई हूं। कोई क्या बोल रहा है इस बात से मेरे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उधर मामले को बढ़ता हुआ देखकर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि उनके वीडियो को तोड़कर पर दिखाया जा रहा है उनका इरादा किसी को भी ठेस पहुंचने का नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जबरन उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। रणदीप सिंह सूर्य वालों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।