बड़ी खबर : शनिवार को बजेगा लोकसभा चुनाव का विधिवत डंका, होगी तारीखों की घोषणा
Lok Sabha Election 2024
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:32 AM
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार दोहपर 3 बजे किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार और सुखवीर सिंह संधु के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस बैठक में चुनाव कितने चरणों में तथा किन तारीखों को कराया जाएगा इसकी समीक्षा की गई । सुत्रों के मुताबिक शनिवार दोपहर 3 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार एक सयुक्त प्रेस कॉन्फेंस में चुनाव की तारीख का ऐलान करेंगें। बताया जा रहा है 6 से 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराएं जाएगें और नोएडा ( गौतमबुद्धनगर) लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के मतदान होंगे।
Lok Sabha Election 2024
2019 में क्या रहे थे नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की थी। 2014 में बीजेपी ने 282 सीट जीती थी, जबकि 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, एनडीए ने 353 सीटें हासिल की थी। बीजेपी को 37.7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि एनडीए ने 45% वोट हासिल किए थे। कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत सकी थी।