
मिली जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार है जब चुनाव आयोग ने आम चुनावों की वोटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की हो। 1952 से लेकर अब तक के किसी भी लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग ने वोटिंग के बाद और रिजल्ट के पहले कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई है। इससे पहले चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।