1 जून को मतदान का आखिरी दिन, इन दिग्गजों ने डाला वोट
Lok Sabha Election 2024
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 03:34 AM
Lok Sabha Election 2024 : लम्बे इंतजार के बाद लोकसभा चुनाव 2024 का आज (1 जून) को आखिरी दिन है। चुनाव के दौरान कई नेता चुनावी मैदान में सही नेता का चुनाव करने के लिए रैली से लेकर रोड शो कर जनता को जागरूक किया। ऐसे में शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया है। सातवें चरण में सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। शनिवार को जिन सीटों पर वोटिंग की जा रही है उसमें पश्चिम बंगाल की 9 सीटें , हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है। मतदान के आखिरी और सातवें चरण में ऐसे कई बड़े दिग्गजों नेता हैं जिनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है। मतदान के इस फेज में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत मंडी सीट से चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। चलिए जानते हैं सातवें चरण में किस-किस दिग्गजों ने लोकतान्त्रिक पर्व में हिस्सा लिया है।
सीएम योगी ने गोरखपुर में किया मतदान
शनिवार सुबह 7:00 बजे लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुराना गोरखपुर क्षेत्र में वोट डाला है। पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र को साकार करते हुए वह अपने मताधिकार का प्रयोग और लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन किया। बता दें सीएम योगी ने अपने बूथ का पहला मतदान किया।
मिथुन दा ने कोलकाता के बेलगछिया में किया मतदान
भाजपा नेता और बॉलीवुड को तमाम फिल्में देने वाले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बेलगछिया के मतदान केंद्र पर वोट डाला। अभिनेता ने मतदान करने के बाद कहा, 'मैं भाजपा का कैडर हूं, मैंने अपना कर्तव्य निभाया है।'
कंगना रनौत ने मंडी के मतदान केंद्र पर डाला वोट
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है।
अनुराग ठाकुर ने पत्नी शेफाली संग किया मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर अपनी पत्नी शेफाली ठाकुर के साथ वोट डालने के लिए अपने निवास स्थान से रवाना हुए। कांग्रेस ने हमीरपुर लोकसभा सीट से सतपाल सिंह रायजादा को मैदान में उतारा है।
लालू यादव ने पत्नी राबड़ी और बेटी रोहिणी संग डाला वोट
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी और सारण लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य अपना वोट डालने के लिए पटना के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।