बड़ी खबर : टिकटों के बंटवारे में सबको चौंकाएंगे मोदी, कटेंगे सैकड़ों सांसदों के टिकट
Lok Sabha Elections 2024
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:25 AM
Lok Sabha Elections 2024 : भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फैसलों को लेकर सबको चौंकाने के मामले में जाने जाते है। लोकसभा चुनाव-2024 में एक बार फिर भाजपा तथा पीएम मोदी सबको चौंकाने वाले है। भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधान मंत्राी नरेंद्र मोदी इस बार 50 से 60 फीसदी सांसदों के देश भर में टिकट काटकर नए चेहरों को लोकसभा चुनाव लड़ा सकते हैं। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकटों के बंटवारे में बड़ा फैसला लेते हुए दो या दो से अधिक बार सांसद रह चुके सांसदों के भी टिकट काट सकती है।
Lok Sabha Elections 2024
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने फैसलों से देश भर की जनता को चौंकाते रहते हैं। हाल ही आपने देखा होगा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्रियों के नामों का फैसला करके प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी और भाजपा ने देश भर को चौंका दिया था। अब एक बार फिर पीएम मोदी अपने फैसले से सबको चौंकाने वाले हैं। गुरूवार को देर रात हुई भाजपा केन्द्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में कुछ ऐसे फैसले हुए हैं, जो सबको चौंका सकते हैं। इस बैठक में देशभर की सभी लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा की गई।
40 केन्द्रीय मंत्री के कटेंगे टिकट !
बताया जाता है कि भाजपा तथा प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 50 से 60 प्रतिशत वर्तमान सांसदों के टिकट काट सकते हैं। वहीं 30 से 40 केन्द्रीय मंत्री व 2 या 2 से अधिक बार सांसद रह चुके सांसदों का भी टिकट काटा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश और बिहार से कुछ केन्द्रीय मंत्रियों का भी टिकट कट सकता है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।
चौंकाने वाली लिस्ट होगी जारी
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व अधिक उम्र वाले सांसदों के टिकट काटकर उनकी जगह नए चेहरों को मौका देने की रणनीति बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि हर सीट पर कमल का चुनाव चिन्ह चुनाव लड़ेगा। ऐसे में भाजपा की पहली लिस्ट सबको चौंकाने वाली हो सकती है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम सामने आ सकते हैं जो चौंकाने वाले हो सकते हैं। भाजपा हर चुनाव में अपने सिटिंग सांसदों विधायकों के टिकट काटने के फार्मूले को कई बार इस्तेमाल कर चुकी है। अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी इस फार्मूंले पर भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह गंभीर बताए जा रहे हैं।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।