वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, जानें पूरा कार्यक्रम?
Lok Sabha Elections 2024
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:17 PM
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में चुनाव प्रचार जोरो-शोरो पर है। सभी पर्टियां अपने अंदाज में प्रचार करने में बिजी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई की शाम शिव की नगरी यानी की उत्तर प्रदेश के वाराणसी मे रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो के लिए खूब तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री के इस रोड शो मे शामिल होने के लिये उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से करीब 150 किन्नर संत वाराणसी पहुच चुके हैं ।
वाराणसी मे आज पीएम मोदी का रोड शो
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का जाना-माना शहर शिव की नगरी मे नामांकन भरने से पहले पीएम मोदी सोमवार 13 मई को रोड शो करेंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रोड शो के लिये बीजेपी के सभी नेताओ ने कमर कस ली हैं। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार शाम पांच बजे रोड शो करेंगे और रात वाराणसी में ही गुजारेगें। पीएम का मानना है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लोग इस रोड शो मे एकजुट होकर अनेकता में एकता का संदेश दे।
Lok Sabha Elections 2024
वहीं उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र नाथ पांडे ने पीएम मोदी के एक और कार्यकाल के लिए नई उम्मीद जताई हैं। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी की जनता एक बार फिर से अपना वोट डालने और पीएम मोदी को चुनाव जिताने के लिए तैयार हैं। विधायक रमेश जायसवाल का कहना है कि पूरी काशी नगरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और एक बार फिर से हम चुनाव जितेंगे। बता दें कि काशी में पीएम मोदी के रोड शो में 5-10 लाख समर्थकों शामिल हो सकते है। प्रयागराज से पहुचे करीब 150 किन्नर संत जो पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान वह मंच पर भजन और गीत गाए जाएंगे।
नामांकन से पहले करेंगे काल भैरव के दर्शन
मिली जानकारी के अनुसार इस रोड शो के बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से 14 मई मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन का पर्चा भरेंगे। नामांकन से पहले प्रधानमंत्री मोदी सुबह अस्सी घाट जायेंगे और फिर इसके बाद 10 बजे के करीब काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। साल वर्ष 2014 और 2019 मे भी नामांकन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काल भैरव बाबा के दरबार मे अर्जी लगे है। मां गंगा की भी पूजा अर्चना करना नही भूलते हैं और वही बाबा काशी विश्वनाथ उनके अराध्य है।
Lok Sabha Elections 2024
वाराणसी बीजेपी का गढ़ है
आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पीएम मोदी का गढ़ रही है। पीएम मोदी ने वाराणसी से दो बार लोकसभा चुनाव जीता है, पहली बार 2014 में दूसरी बार 2019 में। साल 2019 में बीजेपी नें 674,664 से अधिक वोटों के साथ सीट जीती और 63.6 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किए थे। बता दें कि उत्तरप प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट पर बिल्कुल अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है और इसको लेकर 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को खड़ा किया है। देखना यह है कि क्या इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी पर अपना कब्जा जमा पाते है, या इस बार कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अपनी जगह बना लेंगे। Lok Sabha Elections 2024