लोकसभा चुनाव-2024: 13 मार्च तक पीएम का दौरा, इसके बाद चुनाव का ऐलान !
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:14 PM
Loksabha Election 2024 : देश के अंदर 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक आगामी 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव का ऐलान संभव है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को 7 चरणों में कराया जा सकता है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
पीएम 13 मार्च तक दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 13 मार्च तक देष के विभिन्न राज्यों का दौरा कर वहां विकासपरक योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना पहुंचे जहां उन्होंने कई करोड़ की योजनाओं का षिलान्यास किया। प्रधानमंत्री पष्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेष सहित 5 राज्यों के दौरे पर 13 मार्च तक रहेंगे। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा चुनावों की तिथियों का ऐलान 14 या 15 मार्च को कर दिया जाएगा। जिसके बाद देष में आदर्ष आचार संहिता लागू हो जाएगी।
7 चरणों में हो सकते हैं चुनाव
Loksabha Election 2024
प्रधानमंत्री के 13 मार्च तक दौरे का प्रोग्राम पूरी तरह तय है। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 14 या15 मार्च को लोकसभा चुनाव की तिथियां घोशित कर दी जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 को 7 चरणों में कराया जा सकता है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहला चरण संभव है।