
Loksabha Election 2024[/caption]
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में राहुल गांधी की अमेठी से हार के कारण पार्टी की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली सीट ही बचा सकी। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार सबसे बड़ा झटका बहुजन समाज पार्टी को लग सकता है। बसपा एक बार फिर 2014 के लोकसभा चुनाव के परिणम के स्तर पर पहुंचती दिख रही है। पंकज सिंह का कहना है कि BSP को इस बार एक भी सीट पर जीत नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है। बसपा ने सपा के साथ गठबंधन के बाद 2019 में 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अकेले चुनावी मैदान में उतरने की स्थिति में पार्टी को 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
Loksabha Election 2024: यूपी में NDA जीत सकती है 73 सीटें
राजनीतिक विशेषज्ञ श्याम किशोर त्रिपाठी का कहना है कि एनडीए के सहायक के तौर पर अपना दल (एस) एक बार फिर 2 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, भाजपा से हाल ही में जुड़ने वाली ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को एक सीट पर मिल सकती है। I.N.D.I.A. की एक अन्य सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल का भी इस चुनाव में खाता खुलता दिख रहा है। पार्टी एक सीट पर जीत सकती है। वहीं यूपी में आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड को 1 भी सीट मिलने उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। इस प्रकार एनडीए 73 और I.N.D.I.A. को 7 सीटों पर जीत मिल सकती है। यूपी में भाजपा के प्रमुख चेहरे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का असर साफ तौर पर दिख सकता है।
Greater Noida : धरना स्थल पर ही किसान बनाएंगे आगे की रणनीति, मांग पूरी होने तक करेंगे आंदोलन