Loksabha News लोकसभा सचिवालय बनाएगा सांसदों को ‘स्मार्ट’
Loksabha News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:41 PM
Loksabha News : नयी दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने नये संसद भवन में प्रवेश के लिये सांसदों का स्मार्ट कार्ड आधारित नया पहचान पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Loksabha News
लोकसभा सचिवालय की संसद सुरक्षा सेवा की बुलेटिन में कहा गया है कि नये संसद भवन में प्रवेश के लिये संसद सदस्यों के लिए एक नया स्मार्ट कार्ड आधारित पहचान पत्र तैयार किया जा रहा है।
इसमें कहा गया है कि इस स्मार्ट कार्ड आधारित पहचान पत्र प्रणाली में अनेक सुरक्षा विशेषताएं होंगी और यह अत्यंत सुरक्षित होगा।
बुलेटिन में कहा गया है कि इस संबंध में सदयों को सूचित किया जाता है कि व्यक्तिगत और बायोमीट्रिक डाटा के संकलन के प्रयोजनार्थ वीआईपी गेट, संसदीय सौंध में एक सुविधा केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
इसमें कहा गया है कि इस प्रक्रिया में स्मार्ट कार्ड के लिये एक फोटोग्राफ और चेहरा पहचान प्रणाली के लिये पंजीकरण भी शामिल है।
बुलेटिन के अनुसार, ‘‘सुविधा केंद्र दो जनवरी से 13 जनवरी 2023 तक कार्यरत रहेगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठायें और अपना स्व पंजीकरण पूर्ण करने के लिये सुविधा केंद्र आएं।’’