Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट से हुआ नुकसान, सेंसेक्स 1154 अंक हुआ धड़ाम
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:31 AM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) लगातार बढ़त बनाने के बाद बुधवार सुबह बड़ी गिरावट करने के बाद खुल गया गया था। शेयर बाजार में आई गिरावट से देखा जाए तो घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट पर भी दिखना शुरू हो गया है और सेंसेक्स 1,100 अंकों से ज्यादा की गिरावट करने बे बाद 60 हजार से नीचे पहुंच गया था।
सेंसेक्स में 1,154 अंक टूटकर (Stock Market) 59,417 पर खुलने के बाद कारोबार जारी है और ट्रेडिंग की शुरुआत हो चुकी है, जबकि निफ्टी 299 अंकों की गिरावट करने के बाद 17,771 पर खुल गया था और ट्रेडिंग शुरू हो गई थी। निवेशकों ने आज शुरू के साथ ही बिकवाली का रुख बनाए रखा और काफी मुनाफावसूली हो रही थी।
आईटी-ऑटो स्टॉक में ऐसा रहा हाल
आज के कारोबार में निवेशकों ने शुरुआत से देखा जाए तो Tech Mahindra, TCS, Wipro, Infosys जैसी कंपनियों के स्टॉक्स बेचने शुरू किया था और लगातार मुनाफावसूली से देखा जाए तो शेयर टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच गया था। Tech M और TCS के शेयरों में तो आज 3 फीसदी तक गिरावट हुई है।
Mahindra Bank जैसी शानदार कंपनी ने आज बाजार को थामने का प्रयास करना शुरू किया था और निवेशकों ने इन स्टॉक्स पर जमकर दांव लगाया था। जिससे ये टॉप गेनर की सूची में पहुंच गए थे। आज के कारोबार में निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी मिडकैप पर भी 1 फीसदी की गिरावट होना शुरू हो गई थी। KEC International के शेयरों ने आज 3 फीसदी की बढ़त भी बना लिया था ।
सभी सेक्टर पहुंच गए लाल निशान पार्क
आज के कारोबार को सेक्टरवार देखें तो सभी सेक्टर लाल निशान पर मिलना शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा गिरावट एफएमसीजी, आईटी, फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर में दिखना शुरू हो चुकी है। जहां 1 से 3 फीसदी तक स्टॉक्स टूट चुका है। निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल जैसे सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली हुई है।