Loud Living : साल 2025 के इस नए दौर में एक नई सोच ने जोर पकड़ा है। अब लोग न तो ज्यादा मेहनत में उलझ रहते हैं और न ही खुद को थकाते हैं। इसकी वजह है नए दौर के नए ट्रेंड , कभी क्वाइट क्विटिंग का दौर था लेकिन अब उसकी जगह ले ली है लाउड लिविंग ने। हर कोई इसे फॉलो कर रहा है। कई लोग चुपचाप लाउड लिविंग को जी रहे हैं, तो कई लाउड लिविंग को दिखा भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर, दोस्तों के बीच, ऑफिस में। हर जगह यही चर्चा है। क्वाइट क्विटिंग और loud living आज कल ये दो शब्द सबसे ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं।
लेकिन असली सवाल ये है कि आखिर लाउड लिविंग है क्या? क्यों लोग अचानक अपनी लाइफ को नए अंदाज़ में जीने लगे हैं? जानिए इस ट्रेंड के पीछे की पूरी कहानी।
क्या है "लाउड लिविंग"?
लाउड लिविंग आज की generation का नया लाइफस्टाइल बन गया है। इसका मतलब है कि अपनी लाइफ को बिना छुपाए, खुलकर जीना। लोग अब अपनी फीलिंग्स , अपनी हैप्पीनेसऔर अपनी सक्सेस को दबा नहीं रहे बल्कि openly express कर रहे हैं। लाउड लिविंग में लोग अपने पसंदीदा काम कर रहे हैं, चाहे वो सोलो ट्रिप हो, नया बिज़नेस स्टार्ट करना हो या सोशल मीडिया (social media) पर अपनी रियल लाइफ दिखाना।
जहां पहले लोग क्वाइट क्विटिंग करके खुद को काम से अलग कर रहे थे वहीं अब वो अपनी पूरी लाइफ को नए तरीके से एन्जॉय कर रहे हैं। loud living का मतलब है अपनी खुशी को priority देना और अपनी लाइफ को openly celebrate करना। अब लोग सोचते हैं कि अगर मैं खुश हूं तो वो सबको दिखना चाहिए। यह ट्रेंड (trend) सिखाता है कि लाइफ में बस survive मत करो, उसे loud तरीके से जियो।
क्यों ट्रेंड में है loud living?
लाउड लिविंग आजकल इतनी तेजी से ट्रेंड (trend) में है क्योंकि लोग अब खुद के लिए जीना सीख रहे हैं। पहले लोग क्वाइट क्विटिंग करते थे मतलब बस minimum काम करना, no extra efforts, no stress। लेकिन अब लोग realize कर चुके हैं कि सिर्फ काम करना या खुद को दबाना सही तरीका नहीं है। लाउड लिविंग इसलिए trend में है क्योंकि लोग अपनी जिंदगी openly जीना चाहते हैं। अब लोग अपनी लाइफ की खुशियां, struggles और छोटे-छोटे moments को भी openly share कर रहे हैं। सोशल मीडिया (social media) पर फ़िल्टर वाली फेक लाइफ की जगह अब real moments दिखाना cool बन गया है। Self-love, work-life balance और mental peace अब सबसे बड़ी priorities हैं। लोग अब ये सोचते हैं कि जब जिंदगी एक ही बार मिलती है, तो क्यों न उसे loudly जिया जाए? इसी वजह से लाउड लिविंग 2025 का सबसे बड़ा लाइफस्टाइल ट्रेंड बन चुका है।
कैसे करें "लाउड लिविंग" की शुरुआत?
अगर आप भी लाउड लिविंग की शुरुआत करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी लाइफ में छोटी-छोटी चीजों से changes लाना शुरू करें। सबसे पहले ये समझें कि आपको अपनी happiness को priority देनी है। जो चीज आपको खुश करती है, उसे openly करें चाहे वो डांस करना हो, सोलो ट्रिप पर जाना हो या सोशल मीडिया पर अपनी रियल लाइफ शेयर करना।
अपने comfort zone से बाहर निकलें। कई बार हम सोचते हैं “लोग क्या कहेंगे?” इस सोच को छोड़ दीजिए। लाउड लिविंग में सबसे जरूरी है खुद को express करना। अपनी फीलिंग्स, अपनी opinions और अपनी choices को openly accept करें और दूसरों के सामने भी रखें। Self-care को अपनी daily routine में include करें। Meditation, workout, hobbies ये सब आपकी लाइफ को बेहतर बनाएंगे। सोशल मीडिया पर सिर्फ परफेक्ट लाइफ दिखाने के प्रेशर से बाहर आइए। अपनी raw, real और imperfect life को भी proudly दिखाइए।
सबसे जरूरी बात comparison करना छोड़ दीजिए। लाउड लिविंग का मतलब है अपनी लाइफ अपनी टर्म्स पर जीना। जो आपका दिल कहे वही कीजिए और अपनी खुशियों का celebration कीजिए। यही है असली लाउड लिविंग की शुरुआत।
2025 का नया मंत्र है—खुलकर जियो, खुश रहो और खुद से प्यार करो। अब वक़्त आ गया है कि हम अपनी लाइफ को सिर्फ "सर्वाइव" करने के लिए न जिएं, बल्कि उसे लाउडली जिएं। अपनी happiness को openly celebrate करना सीखें। जो पसंद है, वही करें। खुद को express करें, अपनीरियल लाइफ को proudly दिखाएं। सोशल मीडिया पर भी अपनी असली लाइफ शेयर करें, न कि सिर्फ फ़िल्टर वाली। लाउड लिविंग का मतलब है खुद की खुशी को सबसे ऊपर रखना। तो चलिए, 2025 में इस नए mindset के साथ अपनी जिंदगी को खुलकर जिएं।