
Lucknow Accident:[/caption]
इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि स्कूटी सवार परिवार सीतापुर का मूल रूप से रहने वाला था। पुलिस ने स्कूटी नंबर और मोबाइल की मदद से चारों की पहचान की। मृतकों की शिनाख्त राम सिंह और उनकी पत्नी ज्ञान देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्कार्पियो के नंबर के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया है। हादसे के वक्त स्कार्पियो में कौन और कितने लोग मौजूद थे। ये पूछताछ चल रही है। पुलिस इसको ड्रंक एंड ड्राइव यानी शराब पीकर गाड़ी चलाने का केस मानकर जांच कर रही है। हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों यानी 4 लोगों की मौत हो गई।