
Lucknow Accident[/caption]
इंस्पेक्टर रहीमाबाद ने बताया कि ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार मरने वाले सभी हरदोई के संडीला चौराहे के रहने वाले थे। सभी लखनऊ में शादी समारोह में शामिल होकर संडीला जा रहे थे, तभी जिंदौर के पास उनकी कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। इसमें फातिमा, समीना, ढाई साल की बच्ची आशिया, शहद की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से काटकर शवों और घायलों को बाहर निकला।